भूल जाएंगे मटन और चिकेन बिरयानी का स्वाद; इस तरह बनाएं लजीज कटहल बिरयानी

Siraj Mahi
Apr 23, 2024


सबसे पहले आधा किलो कटहल को छीलकर उसे 1 इंच के छोटे टुकड़ों में काट लें.


अब एक बर्तन में आधा कप तेल डालकर एक बारीक कटा हुआ प्जाज ब्राउन फ्राई करें.


अब इसमें एक-एक चम्मच गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें.


इसी में दो-दो चम्मच धनिया पाउडर, नमक और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें.


इसमें एक बारीक कटा हुआ टमाटर डालें. इन सबको धीमी आंच पर तेल छोड़ने तक पकाएं.


इसी में कटहल डाल दें. अब इसमें एक कप पानी डालें और इसे 10-15 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं.


इसके बाद इसी में आधा किलो बिरयानी वाले चावल डालें और 6 कप पानी डालें.


अब इसे पहले 5 मिनट तेज आंच पर पकाएं. इसके बाद धीमी आंच पर तब तक सिजाएं जब तक पानी सूख न जाए.


अब आपकी कटहल की बिरयानी बनकर तैयार है. इसे गर्मा गरम रायते के साथ सर्व करें.

VIEW ALL

Read Next Story