घर पर बनाएं ठेले जैसी मखाना भेलपुरी, यह है आसान रेसेपी

Siraj Mahi
Oct 16, 2023

सबसे पहले एक बर्तन में एक कप मकाना ब्राउन होने तक भूनें.

इसके बाद आधा कप मूंगफली ब्राउन होने तक भूनें.

अब एक कटोरे में आधा कप उबले आलू डालें.

इसी में एक बारीक कटी हुई हरी मिर्च और दो चुटकी रोस्टेड जीरा पाउडर डालें.

इसी में दो चुटकी काली मिर्च पाउडर और स्वादअनुसार सेंधा नमक डालें.

अब इसमें आधा चम्मच नींबू का रस डालें और मिश्रण को अच्छे से मिलाएं.

इस मिश्रण में रोस्टेड मखाना और रोस्टेड मूंगफली के दाने डालें.

अब इसे अच्छे से मिक्स करें और इसे हरा धनिया के साथ सर्व करें.

आप इसे चाहें तो अनार के दानों के साथ भी सर्व कर सकते हैं.

VIEW ALL

Read Next Story