भगवान राम की फोटो वाली प्लेट में परोस दी बिरयानी; हुई कार्रवाई

Siraj Mahi
Apr 24, 2024


राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक दुकानकदार के खिलाफ पुलिस ने इसलिए शिकायत दर्ज कर ली कि उसने भगवान राम की तस्वीर वाली डिस्पोजेबल प्लेटों पर बिरयानी परोसी थी.


शिकायत मिलने के बाद पुलिस तुरंत दुकान पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की. जांच के बाद पुलिस ने दुकानदार कुछ वक्त के लिए हिरासत में लिया.


एक पुलिस अफसर ने बताया कि "पूछताछ के दौरान पता चला कि दुकानदार ने एक कारखाने से 1000 प्लेटें खरीदी थीं और उनमें से सिर्फ चार पर भगवान राम की तस्वीर थी".


अफसर ने आगे कहा कि कारखाना के मालिक ने इस बात की पुष्टि की है कि भगवान राम के चित्र की कोई जानकारी नहीं थी.


उन्होंने कहा, "कारखाना मालिक ने हमें बताया कि उसे प्लेटों पर भगवान राम के चित्र की जानकारी नहीं थी. बाकी लोगों ने भी इस बात की पुष्टि की है."


दिल्ली पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को जहांगीरपुरी इलाके से किसी का फोन आया था कि एक आदमी भगवान राम के चित्र वाली प्लेटों में बिरयानी बेच रहा है.


एक पुलिस अफसर ने कहा, "जब टीम मौके पर पहुंची तो कुछ लोग दुकान के बाहर प्रदर्शन करते दिखाई दिए. उन्हें मामले में उचित जांच का आश्वासन देकर शांत किया गया."


उन्होंने कहा कि दुकानदार को पहले कस्टडी में लिया गया और बाद में छोड़ दिया गया. प्लेट भी जब्त कर ली गईं. मामला दर्ज नहीं किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

VIEW ALL

Read Next Story