रोज सुबह करें मंडूकासन, डायबिटीज के साथ वजन भी घटेगा

Siraj Mahi
Sep 05, 2023

डायब्टीज बीमारी मेटाबॉलिज्म डिसॉर्डर है. इसमें जिस्म ठीक तरह से इंसुलिन रिलीज नहीं करता है.

इससे किसी भी शख्स का शुगर लेवल बढ़ने लगता है.

अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं, तो आप दवा के साथ मडूकासन योगा करें.

इस आसन से पेट ठीक रहता है और खाना अच्छे से पचता है.

इस आसन को करने से आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है.

यह आसन काफी आसान है. इसके लिए पहले बज्रासन में बैठें.

इसके बाद अपनी मुट्ठी बंद करके पेट के नीचे दबाएं और पैर के अंगूठे बाहर की तरफ रखें.

अब अपनी सांस छोड़ते हुए पेट अंदर की तरफ खींचें. इसके बाद धीरे-धीरे आगे की तरफ झुकें.

इसके बाद छाती को जांघों पर टच करें. गर्दन उठाकर सामनें देखें और धीरे सांस लेते रहें.

VIEW ALL

Read Next Story