Mango Benefits
आम ज्यादातर लोगों को मनपसंद फल है. कुछ लोग इसका शेक बनाकर पीते हैं तो वहीं कुछ लोग साबुत ही खाना पसंद करते हैं.

Salaam Tv Digital Team
May 26, 2023


मार्किट में आम की कई वैराइटी हैं. सभी का स्वाद भले ही अलग-अलग हो लेकिन शरीर को फायदा एक जैसा ही पहुंचाते हैं.

कई हेल्थ प्रोब्लम्स का इलाज
आम कई हेल्थ प्रोब्लम्स को सही करने का काम करता है. ऐसे में हम आपको आम खाने के फायदे बताने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं.

हाई ब्लड प्रेशर
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें आम को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. ये हाई बीपी को मैनेज करने का काम करता है.

स्किन के लिए फायदेमंद
आम में कैरोटिनॉइड पाया जाता है. जो स्किन और बालों के लिए काफी लाभकारी होता है. ये झुर्रियों और पिंपल्स की समस्या को दूर करता है.

सेल्स डैमेज से बचाता है
आम में कई ऐसे एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं तो सेल्स डैमेज से बचाता है. यानी उम्र के साथ शरीर पर आने वाले दुष्प्रभावों को कम करता है.

आंखों के लिए फायदेमंद
आम आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें पाए जाने वाला कैरोटिनॉइड आखों की रोशनी को बनाए रखने का काम करता है.

वजन बढ़ाने में मददगार
अगर आप वजन बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो आम आपके लिए बेहतरीन चीज है. आप इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं. 1 आम में लगभग 240-250 कैलोरीज होती हैं.

VIEW ALL

Read Next Story