'मृगया' से की शुरुआत
साल 1977 में आई फिल्म 'मृगया' से मिथुन चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया.

Jun 16, 2023

'डिस्को डांसर' से मिली पहचान
फिल्म 'डिस्को डांसर' से मिथुन चक्रवर्ती को सुपरस्टारडम मिला. वह एक डांसिंग स्टार के तौर पर इंडस्ट्री में स्थापित हो गए थे.

'प्यार झुकता नहीं' सुपरहिट
'प्यार झुकता नहीं' में मिथुन और पद्मिनी की जोड़ी को खूब पसंद किया गया. ये फिल्म 1985 की तीसरी सबसे बड़ी हिट थी जिसका बाद में तमिल, तेलुगू और कन्नड भाषा में रीमेक बना.

'अग्निपथ' से जीता दिल
यश जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'अग्निपथ' में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड जीता.

बॉक्सर का किया रोल
राज एन सिप्पी के निर्देशन में बनी 'बॉक्सर' में मिथुन चक्रवर्ती ने एक बॉक्सर का रोल अदा किया. मिथुन ने एक ऐसे बॉक्सर का किरदार निभाया है जो छह महीने जेल में बिताने के बाद बॉक्सिंग सीखता है.

जूली-जूली गाना सुपरहिट
कंवल शर्मा द्वारा निर्देशित 1987 की 'जीते हैं शान से' बॉलीवुड की एक्शन फिल्म है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती , संजय दत्त और गोविंदा ने अभिनय किया. फिल्म का गाना जूली-जूली बहुत हिट हुआ.

ग़ुलामी में दमदार रोल
साल 1985 में आई फिल्म 'ग़ुलामी'' में मिथुन का दमदार रोल नज़र आया. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती की स्टाइल में बोला गया डॉयलाग 'कोई शक' आज भी लोगो को याद है.

माधुरी के साथ किया काम
'प्रेम प्रतिज्ञा' में मिथुन चक्रवर्ती, माधुरी दीक्षित के साथ नजर आए. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और माधुरी दीक्षित की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई.

कमर्शियल हीरो के तौर पर पहचान
1979 में आई फिल्म 'सुरक्षा' में मिथुन चक्रवर्ती ने अपने आपको भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक कमर्शियल हीरो के रूप में स्थापित किया. इस छोटे बजट की जासूसी थ्रिलर फिल्म को रविकांत नागाइच ने निर्देशित किया था.

'जल्लाद' में डबल रोल
साल 1995 में आई फिल्म 'जल्लाद' में मिथुन ने डबल रोल किया है. जिसमें उन्होंने बाप बेटे का किरदार निभाया. बाप के निभाये नेगेटिव रोल के लिए मिथुन को फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिला.

VIEW ALL

Read Next Story