Mohnish Bahl
बॉलीवुड में ऐसे कई अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं, जो खानदानी कलाकार हैं, यानी उनके माता-पिता, दाद-दादी या नानी-नानी भी फिल्मी अदाकार रह चुके हैं. लेकिन उनके मुकबाले में उनका स्टारडम नहीं चल पाया.

Siraj Mahi
Aug 14, 2023

Mohnish Bahl
इन्ही कलाकारों में सक एक कलाकार हैं, मोहनीश बहल. मोहनीश बहल आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं.

Mohnish Bahl
मोहनीश बहल 14 अगस्त 1961 को मुंबई में पैदा हुए थे. वह बीते जमाने की मशहूर और निहायत ही इज्जतदार अभिनेत्री नूतन के बेटे हैं. मोहनीश बहल के पिता रजनीश बहल भारतीय नौ सेना में लेफिटनेंट कमांडर थे.

Mohnish Bahl
मोहनीश बहल एक बंगाली ब्राहम्ण परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनकी नानी शोभना सामर्थ्य और उनकी मां दादी रत्तन बाई भी हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री रह चुकी हैं.

Mohnish Bahl
हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री तनूजा नूतन की बहन हैं. इस लिहाज से काजोल और तनिषा मुखर्जी मोहनीश बहल की मौसेरी यानी खाला जाद बहन लगती हैं. और अजय देवगन मोहनीश बहल के जीजा.

Mohnish Bahl
इस तरह एक फिल्मी खानदान से ताल्लुक होने के बाद भी मोहनीश बहल को वह मुकाम और स्टारडम नहीं मिला, जो अन्य कलाकार पुत्रों को मिलता है.

Mohnish Bahl
मोहनीश बहल ने ज्यादातर फिल्मों में ग्रे किरदार निभाया है. विलेन का बेटा. या फिर फिल्म में हिरो की नायिका को परेशान और छेड़खानी करने का रोल उनपर काफी फिट बैठता था.

Mohnish Bahl
दर्शक फिल्मों में मोहनीश बहल से नफरत करते थे. कई फिल्मों में उनकी छवि शक्ति कपूर जैसी हो जाती थी.

Mohnish Bahl
कुछ फिल्मों में मोहनीश बहल ने बेहद संस्कारी बेटा, बड़ा भाई और पति की भी भूमिका निभाई है. 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ-साथ हैं' जैसी फिल्मों के बाद मोहनीश बहल को लोग खलनायक से ज्यादा एक नायक के तौर पर पसंद करने लगे.

Mohnish Bahl
मोहनीश बहल ने एकता बहल से शादी की है, लेकिन उससे पहले अभिनेत्री किमी काटकर और नगमा से उनके अफेयर्स की खबरें चर्चा में रही है.

VIEW ALL

Read Next Story