भारत के इस राज्य में हैं सबसे ज्यादा पांच सितारा होटल, घूमने में आ जाएगा मजा

Siraj Mahi
Aug 23, 2023

Kerala
केरल ने देश में सबसे ज्यादा पांच सितारा होटल होने का मुकाम हासिल कर लिया है. केरल में कुल 42 पांच सितारा होटल हैं.

Kerala
हाउससिंग यूनिट्स के नेशनल डेटाबेस में मौजूद ताजा जानकारी में यह खुलासा हुआ है.

Kerala
केरल ने महाराष्ट्र, राजस्थान और गोवा जैसे राज्यों को पीछे छोड़ दिया है, जो टूरिज्म और कॉरपोरेट्स के बीच आरामदेह मकामों के तौर पर मशहूर हैं.

Kerala
रैंकिंग के मुताबिक, कुल 35 पांच सितारा होटलों के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है, 32 पांच सितारा होटलों के साथ गोवा तीसरे नंबर पर है.

Kerala
इसके बाद 27 पांच सितारा होटलों के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है.

Kerala
केरल टूरिज्म के डायरेक्टर पी.बी. नूह ने कहा कि जहां सरकार बुनियादी चीजों की तरक्की में अहम रोल अदा करती है, वहीं प्राइवेट उन्हें दी जाने वाली सहूलतों से तरक्की करते हैं, जिससे केरल में नेशनल और इंटरनेशनल टूरिस्टों की आमद बढ़ाने में मदद मिलती है.

Kerala
तिरुवनंतपुरम के हयात रीजेंसी के मैनेजर राहुल राज ने कहा कि यह न केवल हमें केरल को MICE के लिए सबसे ज्यादा मांग वाले डेस्टिनेशन के तौर पर पेश करता है, बल्कि हॉस्पिटालिटी सेक्टर में करियर डेवलपमेंट के ज्यादा मौके पैदा करने में भी अहम किरदार अदा करता है.

Kerala
तमारा लीजर की CEO और डायरेक्टर श्रुति शिबुलाल ने कहा कि यह कामयाबी इंस्पायर करती है, जो हमें केरल में हॉस्पिटालिटी और टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और बढ़ाने के लिए इंस्पायर करती है.

Kerala
केरल मौसम के ऐतबार से भी बहुत अच्छा है. इसलिए यहां पर बड़ी तादाद में पर्यटक आते हैं.

VIEW ALL

Read Next Story