Most Dangerous Plant on Earth आपने कई जहरीले पेड़ देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने वाले हैं जो दुनिया के सबसे खतरनाक पौधों में शुमार होता है.
Sami Siddiqui
Jul 27, 2023
मरने के ख्याल आने लगते हैं इसका नाम Gympie-Gympie है, और इसे छूते ही लोगों को इतना तेज दर्द होता है कि मरने का मान करने लगता है. क्योंकि ये दर्द मीहीनों तक रह सकता है.
कोई भी उगाने की नहीं करता हिम्मत इस पौधे को केवल खास गार्डन्स में ही रखा जाता है. कोई भी इस पेड़ को घर में उगाने की हिम्मत नहीं करता है
भूलकर भी ना उगाएं एक्सपर्ट्स इस पौधे को घर में ना उगाने की सलाह देते हैं.
कहां पाया जाता है नेचुरली ये ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया के रेनफोरेस्ट में पाया जाता है. ये प्लांट्स की नेटे फैमिली से ताल्लुक रखा है.
घोड़े की मौत इसे पहली बार 1866 में खोजा गया था. उस दौरान इस पौधे को एक घोड़े ने टच कर लिया था. जिसके दो घंटे बाद घोड़े की मौत हो गई थी
क्यों इतना घातक इस पौधे के पत्तों में छोटी-छोटी नीडल्स होती हैं. जो बालों की तरह दिखती हैं. जब ये नीडल्स स्किन पर लगती हैं तो जलन होती है.
जलन और करंट वाली फीलिंग एक ही वक्त पर इंसान को जलन और करंट लगने जैसा महसूस होता है.
महीने भर रहता है दर्द शुरूआती 30 मिनटों में दर्द और भयानक हो जाता है, और यह दर्द 1 महीने तक रह सकता है. इसी कारण से इस पौधे को दुनिया के सबसे खतरनाक पौधों में शुमार किया गया है.
एक्सपर्ट्स एक्सपर्ट्स की माने तो उस पौधे से बचें और अगर ये स्टिंग करता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.