सबसे पहले एक बर्तन में 200 ग्राम सरसों का तेल गर्म करें.

Siraj Mahi
Jul 02, 2023


इसके बाद उसमें एक मीडियम साइज की प्याज को ब्राउन फ्राइ करके दूसरे बर्तन में निकाल लें.


इसके बाद गर्म तेल में ही 1 किलो चिकन डालें और इसे धीमी आंच पर पकने दें.


अब इसमें लहसुन की 10 से 15 कलियां पिसी हुई, 10 से 15 हरी मिर्च डालें.


इसके बाद इसमें जायफल एक, जावित्री एक चुटकी, 5 छोटी इलायची, 2 तेज पत्ता, 2 बड़ी इलाइची, 10 से 12 खड़ी काली मिर्च और दो चुटकी जीरा डालें.


जब चिकन हल्का फ्राई हो जाए तो इसमें दो गिलास पानी डाल कर इसे अच्छे से गला लें.


इसके बाद इसी बर्तन में 8 गिलास पानी डालकर उबालें.


इसके बाद इसमें 1 किलो बासमती चावल और 1 कप दही डालकर तेज आंच पर पका लें.


जब पानी जल जाए और चावल में बुलबुले आने लगें तो इसके धीमी आंच पर बंद करके 10 मिनट तक पकाएं.


अब इसमें नारंगी या पीला रंग और फ्राई की हुई प्याज डालें. थोड़ी देर बाद इसे दही और सलाद के साथ सर्व करें.

VIEW ALL

Read Next Story