विटामिन डी की कमी करेगा पूरी, इस तरह बनाएं मटन लिवर

Siraj Mahi
Oct 18, 2023

सबसे पहले 500 ग्राम मटन लिवर को आधा-आधा इंच के टुकड़ों में काट लें.

प्रेशर कुकर में 50 ग्राम सरसों का या रिफाइंड तेल गर्म करें.

अब इसमें दो लौंग, दो छोटी इलायची और एक तेज पत्ता डालें.

इसी में एक छोटा टुकड़ा जायफल और एक चुटकी जावित्री डालें.

अब दो चुटकी साबुत जीरा, दो एनाइज फूल और एक बड़ी इलाइची डालें.

अब इसमें बारीक कटे हुए दो प्याज ब्राउन होने तक फ्राइ कर लें.

अब इसमें लिवर डाल कर 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.

इसी में 5 कली पिसा हुआ लहसुन और एक बारीक कटा हुआ टमाटर डालें.

इसके बाद इसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर, दो चम्मच धनिया पाउडर डालें.

अब एक चम्मच गरम मसाला और एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें.

इन सबको अच्छे से मिलाएं और दो कप पानी डालें.

अब इसमें सीटी लगा दें. धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकने दें.

अब गैस बंद कर दें. सीटी निकल जाने पर देखें, अगर पानी हो तो उसे जला लें.

आपका भुना हुआ मटन लिवर तैयार है. इसे हरा धनिया के साथ सर्व करें.

VIEW ALL

Read Next Story