मुंह से बदबू आने के कारण!
जिस तरह आप नहाते हैं, खाते हैं. अपनी जरूरत के सारे काम करते हैं. उसी प्रकार आपको अपने दांत की भी अच्छे से सफाई करनी चाहिए, और एक बार नहीं बल्कि दो बार दांतों की सफाई करनी चाहिए, लेकिन कई लोग ऐसा नहीं करते हैं, जिस वजह से आपके दांतों से स्मेल आती रहती है.

Zee News Desk
Jul 05, 2023


दांतों के साथ जीभ की भी सफाई करनी चाहिए और बहुत लोग इसका पालन नहीं करते हैं. वह सिर्फ दांत को साफ करते हैं और जीभ पर जमी हुई सफेदी को साफ नहीं करते हैं


अगर आपका पेट अक्सर खराब रहता है तो इसका सबसे बड़ी पहचान है कि आपके मुंह से बदबू आएगी, इसलिए अपनी पेट की सफाई पर भी ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें


अगर आपको डायबिटीज है तो आपके मुंह से एसिटोन जैसी स्मेल आती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह खून में कीटोन का स्तर बढ़ा देता है, जिस वजह से बैड ओडर की समस्या होती है.


जिन लोगों को किडनी की समस्या होती है उनके भी मुंह से बदबू आती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब किडनी यूरिया को फिल्टर नहीं कर पाती तो ब्लड स्ट्रीम में यूरिया की मात्रा बढ़ने लगती है. ऐसी स्थिति में मुंह से दुर्गन्ध आती है.

उपचार:
सबसे ज़रूरी उपाय जो आपको रोजाना करना है, सुबह उठने के बाद अच्छे तरीके से ब्रश करना है और रात में सोने से पहले भी एक बार अच्छी तरह ब्रश करके सोना है.


आप कोशिश करें कि हफ्ते में दो से तीन बार नीम के दातून का इस्तेमाल करें, नीम में विटामिन-सी पाया जाता है जो सारे बैक्टिरिया को मार देता है, बदबू की समस्या के साथ मुंह के कई परेशानी को भी ठीक कर देता है.


जितना हो सके उतना पानी पिएं बॉडी में अगर पानी होगा तो मुंह और पेट को सूखने नहीं देगा और जिस वजह से किडनी, लीवर जैसी समस्या नहीं होगी और मुंह से बदबू नहीं आएगी

ग्रीन टी
ग्रीन टी से भी आपको काफी फायदा होगा इसमें एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होता है, जो सांसों की बदबू को दूर करती है. आप एक दिन छोड़कर ग्रीन टी से कुल्‍ला करें और मुंह के बदबू से छुटकारा पाएं

नारियल का तेल
नारियल का तेल सिर्फ बालों के लिए ही नहीं बल्कि आपके मुंह के बदबू से भी छुटकारा देने के लिए भी लाभदायक है. एक चम्मच नारियल का तेल अपने मुंह में भरें और अच्छे से मुंह में मसाज करें और करीब 30 मिनट बाद पानी से मुंह साफ़ कर लें.

VIEW ALL

Read Next Story