Numbness in Feet and Hands
लंबे समय तक बैठे रहने या फिर सोने से हाथों और पैरों में झनझनाहट होने लगती है. इस दिक्कत से निजात पाने के घरेलू नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं.

Sami Siddiqui
Aug 20, 2023

झनझनाहट क्यो होती है?
झनझनाहट नर्वस सिस्ट में गड़बड़ी के कारण या फिर खून के गाढ़ा हो जाने के कारण हो सकती है. कई बार हाथों-पैरों में खून सही तरह नहीं पहुंच पाता है जिसकी वजह से भी ये दिक्कत होती है.

सेंधा नमक
सेंधा नमक मासपेशियों को रिलेक्श करने का काम करता है और सूजन घटाता है. जिसकी वजह से ये परेशानी कम हो सकती है.

हल्दी
हल्दी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है और सूजन को घटाती है. जिसकी वजह से ये इस समस्या में काफी कारगर होती है.

मसाज
मसाज ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है. इसके साथ ही इसमें हीलिंग की खासियत भी होती है. आप नारियल, सरसों या फिर जैतून के तेल से मालिश कर सकते हैं.

दालचीनी
अपनी डाइट में दालचीनी रखें. ये गाढ़े खून को पतला करने का काम करती है. आप दाल चीनी पाउडर को सलाद पर डास सकते हैं, या फिर शेक में डालकर पी सकते हैं.

एक्सरसाइज करें
एक्सरसाइज करने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है और हाथों पैरों की झनझनाहट की समस्या खत्म हो जाती है.

VIEW ALL

Read Next Story