Omega 3 benefits ओमेगा 3 शरीर के लिए काफी अहम माना जाता है. ये कई शारीरिक दिक्कतों को दूर करने का काम करता है. आइये जानते हैं ओमेगा 3 के फायदे और फूड्स
Sami Siddiqui
Jul 10, 2023
घबराहट जिन लोगों को घबराहट की समस्या रहती है उनको ओमेगा 3 काफी फायदा करता है. ऐसा देखा गया है कि जो लोग रोजाना ओमेगा-3 का सेवन करते हैं उन्हें घबराहट की समस्या कम होती है.
हार्ट के लिए फायदेमंद ओमेगा 3 हार्ट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. ये दिन को कई तरह की बीमारियों से महफूज रखता है. ऐसा देखा गया है कि रोजाना ओमेगा का सेवन करने से एचडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है.
इन्फ्लेमेशन ऐसा देखा गया है कि ओमेगा इन्फ्लेमेशन को कम करने का काम करता है. ये उन मोलीक्यूल को बनने से रोकता है जो इन्फ्लेमेशन पैदा करते हैं.
अस्थमा मे फायदेमंद जिन बच्चों को अस्थमा की समसया है उनके लिए ओमेगा 3 बेहतरीन चीज है. ये अस्थमा के लक्षणों के कम करने का काम करता है और साथ ही इसकी संभावना को भी कम कर देता है.
फैटी लीवर जो लोग नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लीवर की समस्या से जूझ रहे हैं उन लोगों को ओमेगा 3 काफी फायदा पहुंचाता है.
पीरियड्स पेन जिन महिलाओं को तेज पीरियड पेन होता है उनके लिए ओमगा 3 लाजवाब चीज है. इसके रोजाना सेवन से पीरिड्स पेन में काफी राहत मिलती है.
स्किन के लिए फायदेमंद ओमेगा-3 स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है. ये स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है इसके साथ उम्र के साथ आने वाले बुरे प्रभावों को भी कम करता है.
Omega 3 Foods मछली को ओमेगा 3 का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसके अलावा ये फ्लैक्स सीड्स, चिया सीड्स, अखरोट और सोयाबीन में अच्छी मात्रा में मिलता है.
ओमेगा-3 सप्लीमेंट ओमेगा-3 सप्लीमेंट के तौर पर भी लिया जा सकता है. लेकिन इसके लिए पहले डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह जरूर लें.