जरूरत से ज्यादा खाते हैं कच्चा प्याज तो हो जाएं सावधान; बन सकते हैं रोगी

Tauseef Alam
Sep 07, 2023

प्याज के शौकीन हर मौसम में कच्चा प्याज खाना पसंद करते हैं.

जरूरत से ज्यादा कच्चा प्याज खाना सेहत के लिए नुकसानदेह होता है.

ज्यादा कच्चा प्याज खाने से पेट में गैस और सीने में जलन जैसी परेशीनी हो सकती है.

कुछ लोगों को स्किन पर कच्चा प्याज का रस लगाने से खुजली और जलन की समस्या हो सकती है.

कच्चे प्याज का सेवन प्रेग्नेंट औरतों के लिए नुकसानदायक है. इसके सेवन से गर्भवती औरतों को सीने में जलन और उलटी की शिकायत हो सकती है.

कच्चे प्याज खाने से शरीर में लिथियम की मात्रा बढ़ जाती है. इसलिए तनाव में लिथियम की दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें.

प्याज के सेवन से ब्लड प्रशर का लेवल घट सकता है. इसलिए ब्लड प्रेशर के मरीजों को प्याज खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए.

कच्चे प्याज में घुलनशील फाइबर फ्रुक्टेन पाई जाती है, जिसकी वजह से पेट फूलने और जलन की समस्या हो सकती है.

ज्यादा कच्चा प्याज खाने से मुंह से बदबू आने लगती है.

VIEW ALL

Read Next Story