99.6% से क्या था टॉप
इस साल के जुलाई में 99.6% नंबर हासिल कर पास की थी 10वीं का इम्तेहान. पूरे परिवार और मौहल्ले में मनाई गई थी खुशी.

Salaam Tv Digital Team
Oct 26, 2023

रिफ्यूजी कैंप में रह रहा था परिवार
शाइमा अपने परिवार के साथ अल-नुसरत रिफ्यूजी कैंप में रह रहीं थी. पिछली लड़ाई में शाइमा के परिवार ने अपना घर गवां दिया था.

आम नागरिकों पर हो रहे हमलें
पिछले हफ्ते गाज़ा के अल-नुसरत रिफ्यूजी कैंप में इसराइल सेना ने हमला किया जिसमें फिलिस्तीन की ये होनहार छात्रा भी अपने परिवार के साथ जान गवां बैठी.

इसराइली हमलों के बीच की थी पढ़ाई
शाइमा ने टॉप करने के बाद एक फिलिस्तीनी मीडिया को बताया था की इसराइली हमलों के वक्त भी उन्होंने अपना फोकस पढ़ाई से नहीं हटाया था.

'ताव्जिही' इम्तिहान किया था टॉप
फिलिस्तीनी और जॉर्डन एजुकेशन सिस्टम में 'ताव्जिही' नामक इम्तिहान की सिरीज होती है, जिसको पास करने के बाद स्टूडेंट्स को उनके पसंद के कॉलेज में एडमिशन मिलता है.

नहीं रुक रही जंग
इसराइल और हमास की जंग को करीब 20 दिन हो चुकें है. इसके अभी रुकने के आसार नहीं दिख रहे है.

7 हजार से ज्यादा लोग गवां चुके जान
इस लड़ाई में लगभग 6 हजार फिलिस्तीनी अपनी जान गवां चुके हैं. वहीं लगभग 1200 इसराइली नागरिकों के भी मारे जाने की खबर है.

हिजबुल्लाह भी कूदा जंग में
जहां इसराइल गाज़ा में ग्राउंड इंवेजन करने की तैयार कर रहा है, तो उधर हमास के लीडरों ने हिजबुल्लाह के साथ लेबनान में मीटिंग की है.

इसराइल के खिलाफ होंगे एक
खबर है की इस मीटिंग में हमास, इस्लामिक जिहाद और हिजबुल्लाह ने इसराइल के खिलाफ एकजुट होकर जंग लड़ने की संभावनाओं पर गौर किया है.

VIEW ALL

Read Next Story