काम के चक्कर में भूल जाते हैं नाश्ता, तो झटपट बनाएं 'पनीर टोस्टीज'

Siraj Mahi
Sep 12, 2023

सबसे पहले एक बर्तन में 4-5 चम्मच तेल गर्म करें.

इसमें मीडियम साइज के दो बारीक प्याज ब्राउन होने तक फ्राइ करें.

अब इसमें एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच हल्दी पाउडर डालें.

इसी में आधा चम्मच लाल मिर्ट पाउडर और दो चम्मच नमक डालें.

इसके बाद इसमें दो कटी हुई हरी मिर्च और दो बारीक कटे टमाटर डालें.

अब इसमें 5 चम्मच पानी डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं.

जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें 250 ग्राम पनीर कद्दूकस कर डाल दें.

इसके बाद दो ब्रेड के स्लाइस लें और दोनों के बीच में मिश्रण भरें.

अब पनीर टोस्टीज को दोनों तरफ सेंक लें, अब इसे टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें.

VIEW ALL

Read Next Story