Papaya Benefits पपीता कई चीजों में फायदेमंद माना जाता है. कुछ लोग पपीते को साबुत खाना पसंद करते हैं, कुछ शेक बनाकर पीते हैं तो कुछ कच्चे पपीते की सब्जी बनाते हैं.
Sami Siddiqui
Aug 12, 2023
पपीता खाने के फायद आज हम आपको पपीते के फायदे के बारे में जानकारी देने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं.
पाचन शक्ति जिन लोगों को खाना देर में हजम होता है उनके लिए पपीता बेहतरीन फल है. इसमें पैपेन और काईमोपेपेन नाम के दो एंजाइम पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं.
हार्ट के लिए फायदेमंद पपीते को हार्ट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें पोटाशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है.
कैंसर कई स्टडी में देखा गया है कि पपीते में एंटी-कैंसर्स प्रोपर्टीज पाई जाती हैं. यानी ये कैंसर होने की संभावना को कम कर देता है.
स्किन पपीते को स्किन के लिए भी काफी मुफीद माना जाता है. इसमें बीटा-कैरोटीन मिलता है, जो स्किन टोन को बेहतर करने का काम करता है.
आंखों के लिए फायदेमंद विटामिन-ए पाए जाने के कारण पपीता आंखों के लिए भी काफी मुफीद है. जिनको नाइट ब्लाइंडनेस की समस्या होती है उन्हें अकसर पपीता खाने की सलाह दी जाती है.
पीरियड्स (Papaya in Periods) जिन महिलाओं को अनियमित पीरिड्स की समस्या है उनके लिए पपीता काफी लाभकारी है.
इम्यूनिटी इन सब के अलावा पपीता इम्यूनिटी भी बढ़ाने का काम करता है.
इस बात का रखें ध्यान गर्भवती महिलाएं और जिन लोगों को किसी तरह की मेडिकल कंडीशन है वह पपीते के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.