Papaya Seeds Benefits
पपीता सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. ये कई चीजों में लाभ पहुंचाने का काम करता है, लेकिन क्या आप पपीते के बीज के फायदे के बारे में जानते हैं

Sami Siddiqui
Jun 19, 2023

पपीते के बीज के फायदे
आपको जानकारी के लिए बता दें कई जगहों पर पपीते के साथ इसके बीज का भी सेवन किया जाता है. जो सेहत के लिए काफी लाभकारी माने जाते हैं. तो चलिए जानते हैं पपीते के बीज के फायदे

वजन घटाने में लाभकारी
पपीते के बीज वजन घटाने में भी काफी लाभकारी माने जाते हैं. इसमें पाए जाने वाला फायबर शुगर को ब्लड में तेजी से घुलने नहीं देता है. जिसकी वजह से वजन नहीं बढ़ता है.

कोलेस्ट्रॉल मैंटेन करते हैं
इसके अलावा पपीते के बीज में एक खास एसिड पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को रेग्युलेट करने का काम करता है. ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं.

एंटीऑक्सीडेंट
पपीते के बीजों में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. जो शरीर को तरह-तरह की बीमारियों से बचाते हैं. इनमें पोलीफिनोल, फ्लैविनोइड और टैनिस जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं.

कैंसर से बचाते हैं
पपीते के बीज कैंसर होने की संभावना को कम करते हैं. इसमें पाए जाने वाला पोलीफिनोल एंटीऑक्सीडेंट कैंसर की संभावना को कम कर देता है.

किडनी के लिए फायदेमंद
इसके अलावा पपीते के बीज किडनी के लिए भी काफी फायदेमं हैं. ये किडनी को हेल्दी रखने में मदद करते हैं.

हेल्दी हार्ट
इन सबके अलावा पपीते के बीज हार्ट को हेल्दी बनाए रखने का भी काम करते हैं. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट हार्ट को कई डिसऑर्डर से बचाते हैं.

स्किन के लिए फायदेमंद
इसके अलावा पपीते के बीज स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं. ये बढ़ती उम्र के साथ आने वाले बदलावों को कम करने का काम करते हैं.

एंटीबैक्टीरियल
पपीते के बीज एंटीबैक्टीरियल भी माने जाते हैं. ये शरीर बीमारे करने वाले बैक्टीरिया को मारने का काम करते हैं. ध्यान रहे पपीते के बीज का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें.

VIEW ALL

Read Next Story