PCOS Symptoms
पीसीओएस ऐसी समस्या है जिसके कारण काफी महिलाएं परेशान हैं. आज हम आपको पीसीओएस के लक्षण के साथ-साथ इसका ट्रीटमेंट और ये क्यों होता है इसके बारे में जानकारी देंगे.

Sami Siddiqui
Aug 23, 2023

पीसीओएस के लक्षण
पेट के लेफ्ट साइड या फिर राइट साइड में दर्द होना. ऐसा महसूस होता है जैसे कोई सुईं चुभो रहा है.

पीरियड्स
पीरियड्स या तो मिस होंगे या फिर इनके टाइमिंग में गड़बड़ी होती रहेगी. इसके साथ ही ब्लीडिंग या तो कम होगी या फिर तेज फ्लो होगा.

शरीर पर बाल
शरीर पर बालों की ग्रोथ बढ़ जाएगी. तेजी से बाल बढ़ेंगी और चेहरे पर बालों की ग्रोथ होने लगेगी.

वजन
वजन बढ़ने लगेगा. खासतौर पर बेली यानी पेट पर चर्बी इकट्ठा होनी शुरू हो जाएगी.

पिंपल्स
पिंपल्स की समस्या होने लगेगी, और कई महिलाओं में मस्से भी होने लगते हैं.

क्यो होता है पीसीओएस
पीसीओएस होने का कोई मेन वजह नहीं है. लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो ये खराब लाइफस्टाइल की वजह से होता है, कई मामलों में ये अनुवांशिक (hereditary) होता है.

कैसे करें इलाज (PCOS Treatment)
पीसीओएस के ट्रीटमेंट में आपको तीन चीजें फिक्स करनी होंगी. आइये जानते है..

मेडिकल
डॉक्टर से राय लें और इसकी उचित दवाई लेना शुरू कर दें.

डाइट्री
दूसरी और सबसे जरूरी चीज है डाइट में बदलाव. पैक्ड फूड इस्तेमाल करना बंद कर दें और हरी सब्जियां अपनी डाइट में रखें. डेरी प्रोडक्ट का कम सेवन करें. सफेद चावल और मैदे से भी बचें

एक्सरसाइज
एक्सरसाइज आपके लिए सोने पर सुहागा साबित होगी. एक्सरसाइज करने से आपको अपने अंदर काफी पॉजीटिव बदलाव देखने को मिलेगा.

क्या होता है पीसीओएस (What is PCOS)
पीसीओएस एक तरह की बीमारी है जिसमे महिलाओं के शरीर में पुरुषों का हार्मोन एंड्रोजन भारी मात्रा में बनाने लगता है. जो कि महिलाओं में न के बराबर होता है. इस बीमारी में ओवरीज में क्रिस्टल (रसौली) बनने लगते हैं.

VIEW ALL

Read Next Story