संभल के कासिम बने जज
हलीम का ठेला लगाने वाले कासिम ने पीसीएस-जे में 135वीं रैंक हासिल की है. 29 साल के कासिम संभल के रहने वाले हैं.

Sami Siddiqui
Sep 06, 2023


कुछ सालों पहले वह खुद ठेला लगाते थे और हलीम बेचते थे. लेकिन उन्होंने पढ़ाई का दामन कभी नहीं छोड़ा

सरकारी स्कूल से की पढ़ाई
कासिम कहते हैं कि उन्होंने सरकारी स्कूल से पहली से चौथी तक पढ़ाई की. जिसके बाद उन्होंने दो स्कूल और बदले. इस दौरान वह 10वीं में फेल भी हो गए

AMU से की पढ़ाई
2011 में उन्होंने AMU में दाखिला ले लिया. बीए की पढ़ाई के दौरान उन्होंने बीए एलएलबी का एग्जाम क्वालिफाइड किया और यूनिवर्सिटी के लॉ फैकल्टी को ज्वाइन कर लिया.

2019 में पहली रैंक
2019 में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में एलएलएम एग्जाम में ऑल इंडिया वन रैंक हासिल की. इसके बाद कासिम ने यूजी नेट क्वालिफाई किया.

काफी मुश्किल भरा रहा अतीत
इसी दौरान उन्होंने पीसीएस का एग्जाम दिया और उन्होंने 135 रैंक हासिल की. कासिम ने बताया कि उनका अतीत काफी मुश्किल भरा रहा था.

2008 में लगाया खुदका ठेला
कासिम बताते हैं कि उन्होंने 2008 में घर की आर्थिक मदद के लिए खुदका हलीम का ठेला शुरू किया. 4 साल बाद उनका सेलेक्श हुआ तो वह अलीगढ़ चले गए.

मां थी मोटिवेशन
कासिम ने बताया कि इस सफर में मां उनकी मोटिवेशन थी. उन्हें यकीन का कि एक दिन सेलेक्शन हो जाएगा.

मां ने कही .ये बात
कासिम की मां अनीसा कहती है कि मैं इससे हमेशा कहती थी कि तू काम कर या न कर लेकिन पढ़ाई जरूर कर.

VIEW ALL

Read Next Story