लोग कहते हैं संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे, रोजाना एक अंडा खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
Tauseef Alam
Oct 13, 2023
Eggs अंडे खाना सेहत के लिए सिर्फ फायदेमंद नहीं होता है, इसके कुछ नुकसान भी हैं.
Eggs अंडे में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है, इसमें फॉस्फोरस, आयरन, विटामिन ए, बी6, विटामिन बी12, जिंक, कैल्शियम, कोलेस्ट्रॉल आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं.
Eggs Side Effects अंडे में साल्मोनेला नाम का बैक्टीरिया पाया जाता है, यह मुर्गी से आता है. अगर अंडे को ठीक से नहीं उबाला गया तो ये बैक्टीरिया शरीर के अंदर जा सकती है. जिससे शरीर को नुकसान हो सकता है.
उल्टी अगर अंडे अच्छी तरह से पकाकर नहीं खाते हैं, तो आपको उल्टी और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है.
Egg अंडे की तासीर गर्म होती है. इसके ज्यादा सेवन से गैस की समस्या हो सकती है.
एलर्जी कुछ लोगों को अंडे से एलर्जी होती है, इसलिए उन्हें अंडे खाने से परहेज करना चाहिए.
हार्ट अटैक अंडे में कोलेस्ट्रॉल मौजूद होता है. ऐसे में हाई कोलेस्ट्रॉल वालों को अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है.
लिवर जिनको लिवर में सूजन हो, उन्हें अंडे खाने से परहेज करना चाहिए. क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक है.
चर्म रोग इसके अलावा चर्म रोग वाले को अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अंडे खाने से इसका खतरा और बढ़ सकता है.