Personality Tips एक अच्छी पर्सनैलिटी केवल बाहर से अच्छे दिखने को नहीं कहते हैं. आप कैसा सोचते हैं, कैसे मुश्किलों को हैंडल करते हैं और आपको लोगों के प्रति आचरण कैसा है. ये सब मिलकर एक पर्सनैलिटी को बनाते हैं.
Sami Siddiqui
Aug 12, 2023
सफल हर किसी की अलग पर्सनैलिटी होती है. लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं अगर वह आपमें हो तो आपको कोई पछाड़ नहीं सकता और आप एक दिन जरूर सफल होते हैं.
खुद में कई बड़े बदलाव आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप करेंगे तो खुद में बड़े बदलाव देखेंगे.
40 दिन इन चीजों को आपको केवल 40 दिन करना होगा. अगर आपको अच्छे रिजल्ट मिलते हैं तो आप आगे भी इन्हें अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं.
टास्क नंबर-1 हर रोज किसी मीनिंगफुल किताब के 10-20 पन्ने पढ़ना शुरू करें. ये आपके सोचने की क्षमता को बढ़ाएगी और आप किसी भी मसले पर खुलकर सोच पाएंगे.
टास्क नंबर-2 केवल 45 मिनट एक्रसाइज....दिन मे केवल 45 मिनट एक्सरसाइज करें, या उसकी जगह किसी आउटडोर गेम को भी शामिल कर सकते हैं.
टास्क नंबर-3 इन 40 दिनों में आपको केवल घर का ही भोजन करना है. कोई बाहर मिलने वाला पैक्ड आइटम या फिर खाने आदि का सेवन नहीं करना है.
टास्क नंबर-4 दिन में कम से कम 2-3 लीटर पानी पीना है. जिन लोगों को किडनी की समस्या है वह डॉक्टर की सलाह के बाद ही ऐसा करें.
टास्क नंबर-5 नींद किसी भी इंसान के लिए काफी अहम मानी जाती है. इस चैलेंज में आपको 7-8 घंटे की नींद लेनी है.