चाय
भारत के सबसे मशहूर पेय में से एक है. इसे अमीर और गरीब सब पीते हैं. यह हर गली नुक्कड़ पर आसानी से मिल जाती है.

Siraj Mahi
Jul 03, 2023

फिल्टर कॉफी
फिल्टर कॉफी भारत में पिया जाने वाला मशहूर पेय तो है लेकिन यह गरीबों की पहुंच से दूर है.

लस्सी
दही से बनी हुई लस्सी तकरीबन हर भारतीय की पहली पसंद है.

आम पना
आम पना गर्मियों में पिया जाने वाला पेय है. यह तब पिया जाता है जब लू चलती है और कच्चा आम का सीजन होता है.

जलजीरा
जलजीरे को कई लोग शौक में पीते हैं. इसे पानी में कुछ मसाले मिलाकर बनाया जाता है. इसमें टेस्ट पैदा करने के लिए नींबू और पुदीना डाला जाता है.

नारियल पानी
नारियल पानी को सबसे शुद्ध पेय माना जाता है. दक्षिण भारत में यह बहुतायत में पाया जाता है.

मसाला छाछ
दही से बना मसाला छाछ बहुत सस्ते में हर जगह मिल जाता है. यह थोड़ा चटपटा होता है.

सत्तू शरबत
चने के आटे से बना सत्तू शरबत बहुत ही मशहूर है. इसे गरीब अमीर सब पीते हैं. इसको पीने से जिस्म में तरावट बनी रहती है.

रायता
दही से बनने वाला रायता अक्सर शादियों में पार्टियों में पिया जाता है. यह खाने के टेस्ट को बढ़ा देता है.

VIEW ALL

Read Next Story