प्रोफेट मोहम्मद स0 की 10 अहम सीख, हर इंसान को करना चाहिए पालन

Siraj Mahi
Sep 18, 2023

पड़ोसियों का ख्याल
प्रोफेट मोहम्मद स0 ने पड़ोयों का ख्याल रखने की हिदायत दी है. आप जब भी किसी मुसीबत में होते हैं तो पड़ोसी ही आपके काम आता है. ऐसे में प्रोफेट मोहम्मद स0 का कहना है कि वह मुसलमान ही नहीं है जिसका पेट भरा हो, जबकि उसके पड़ोसी भूखे सो रहे हों.

सादा जिंदगी
प्रोफेट मोहम्मद स0 ने बहुत ही सादी जिंदगी गुजारी. उन्होंने लोगों को बताया कि 'उन लोगों को देखो जो आपसे कमतर हैं, न कि उन लोगों को जो अपने से बेहतर हैं, ऐसा करोगे तो तुम अल्लाह के लिए शुक्रगुजार होंगे.

मुस्कुराना
प्रोफेट मोहम्मद स0 की खास बात यह थी कि वह मुस्कुराते रहते थे. वह सामने वाले को पॉजिटिव महसूस कराते थे. उनके मुताबिक खुश रहो और सामने वाले को खुश महसूस कराओ.

साफ-सफाई
इस्लाम में माना जाता है कि पाकी और सफाई आधा ईमान है. प्रोफेट मुहम्मद स0 रोजाना अपने दांतों को साफ किया करते थे. साफ-सफाई और अच्छी सेहत को इस्लाम का अहम हिस्सा बताया गया है.

सदका
पैगंबर मोहम्मद स0 की शिक्षाओं में दान है. वह गरीबों को दान दिया करते थे. इस्लाम में कहा गया है कि गरीबों और फकीरों को डांटा मत करो. इस्लाम में अपनी कमाई का 2.5 फीसद दान करना फर्ज है.

दयालु
प्रोफेट मोहम्मद कभी सख्त नहीं होते थे. इस्लाम में बताया गया है कि अल्लाह दयालु है और सहृदयता पसंद करता है, और वह सहृदयता के लिए उतना इनाम देता है जितना वह कठोरता या किसी और चीज के लिए नहीं देता है.

अपने बारे में सोचना
प्रोफेट मोम्मद स0 अपने से कम ओहदे पर काबिज लोगों के साथ अच्छा सलूक करने की हिदायत दी है. स्टाफ, नौकर और गुलामों से भी अच्छा व्यवहार करना चाहिएए. मजदूर को उसका पसीना सूखने से पहले मजदूरी देने का भी हुक्म दिया है.

अच्छा व्यवहार (अखलाक)
प्रोफेट मोहम्मद स0 ने कहा कि कयामत के दिन अल्लाह सब से ज्यादा उस बंदे से खुश होगा और उसे इनाम दिया जाएगा जो दुनिया जो दुनिया में लोगों से अच्छा व्यवहार करता था. जिसका आचरण दूसरे के प्रति भी बेहद संस्कारित और दयालुता से भरा था.


प्रोफेट मोहम्मद स0 दूरदर्शी इंसान थे. उन्होंने कई मामलों में सही वक्त पर सही फैसला लिया. एक रिवायत है कि एक शख्स मस्जिद में खड़ा होकर पेशाब करने लगा. लोगों ने उसे पकड़ लिया. इस पर प्रोफेट ने उसे छोड़ने और उसके पेशाब पर एक बाल्टी पानी डालने को कहा.

VIEW ALL

Read Next Story