इस तरह बनाएं मूली का साग, कब्ज समेत इन बीमारियों का है इलाज

Oct 16, 2023

बाजार से 500 ग्राम मूली के पत्ते या छोटी-छोटी पत्तों सहित मूली ले आएं.

अब इसे अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.

एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें एक सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं.

अब इसमें मूली के साग के बारीक कटे हुए टुकड़े डाल दें.

इसे पहले बंद करके तेज आंच पर पांच मिनट तक पका लें.

इसके बाद इसमें दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें.

अब इसमें अधा चाय का चम्मच नमक और आधा चम्मच हल्दी डालें.

इसके बाद इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक इसका पानी जल न जाए.

अब इसे सर्व करें. आप इसे रोटी के साथ या दाल-चावल के साथ खा सकते हैं.

VIEW ALL

Read Next Story