बाल-बाल बचीं रश्मिका मंदाना; फ्लाइट में हुई तकनीकी खराबी

रश्मिका मंदाना को हाल ही में फ्लाइट के दौरान खतरनाक तजुर्बा हुआ.

रश्मिका मुंबई से हैदराबाद की यात्रा कर रही थीं.

लेकिन उड़ान भरने के बाद, उनकी फ्लाइट को मुंबई हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ा.

रश्मिका ने एक तस्वीर के साथ लिखा "हम इस तरह से आज मौत से बच गए."

विस्तारा के मुताबिक 17 फरवरी 2024 को फ्लाइट को तकनीकी खराबी का पता चला.

इसके बाद पायलटों ने मुंबई के हवाई अड्डे पर प्लेन को सुरक्षित रूप से उतार दिया.

इसके बाद एक दूसरी फ्लाइट का इंतेजाम किया गया, जो कुछ ही देर बाद रवाना हो गई.

पिछले साल, रश्मिका डीपफेक का शिकार होने वाली पहली सेलेब्स में से एक थीं.

रश्मिका मंदाना आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' में नजर आई थीं.

VIEW ALL

Read Next Story