Reduce Belly Fat
बैली फैट से काफी लोग परेशान हैं. इसके कारण ना तो कपड़े पहन कर लुक आता है और ना ही हेल्थ सही रहती है.

Sami Siddiqui
Jun 08, 2023

लोग ये काम करते हैं
बैली फैट को कम करने के लिए लोग अलग-अलग नुस्खे अपनाते हैं. कुछ लोग एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ लोग कोई खास ड्रिंक लेते हैं.

कैसे घटाएं बैली फैट
लेकिन आज हम आपके लिए खास टिप्स लेकर आए हैं, जिसके जरिए आप अपना बेली फैट कम कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं.

डाइट
डाइट का सही होना बेहद जरूरी है. अपनी डाइट में फायबर रिच फूड शामिल करें. जैसे हरी सब्जियां, फल, चना और बाजरा आदि.

प्रोटीन रिच फूड
अपनी डाइट में प्रोटीन रिच चीजों को शामिल करें. जैसे अंडा, चिकन, फिश, सोयाबीन आदि. शरीर को प्रोटीन पचाने में ज्यादा कैलोरीज का इस्तेमाल करना होता है.

हरी सब्जियां
अगर आप अपने बैली फैट को घटाने के बारे में विचार कर रहे हैं तो डाइट में हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें. इसमें पाया जाने वाला फायबर और फाइटोन्यूट्रिएंट्स काफी लाभकारी होंगे,

पानी
पानी पीने आदत डालें, दिन में कम से कम 2.5-3 लीटर पानी का सेवन करें. पानी पीने से लिवर डिटॉक्स होता है इसके साथ ही पेट भरा हुआ महसूस होता है. जिसकी वजह से क्रेविंग्स कम होती हैं.

इस चीज बिलकुल ना करें
अगर आप फास्ट फूड प्रेमी हैं तो आपको थोड़ा प्रेम कम करने की जरूरत है. फास्ट फूड में भारी मात्रा में कैलोरीज होती हैं. जिसकी वजह से ये बैली फैट बढ़ने का अहम कारण बनते हैं.

Belly Fat Exercise
एक्सरसाइज करना शुरू करें. इसमें चाहे फिर जिम जाकर वर्कआउट हो या फिर जॉगिंग, स्विमिंग या कोई दूसरा स्पोर्ट हो. ये सोने पर सहागा साबित होगी.

VIEW ALL

Read Next Story