भारत में आयोजित G-20 समिट इस बार पूरे दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Tauseef Alam
Sep 10, 2023

G-20 शिखर सम्मेलन में 40 से ज्यादा मुल्कों के राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया है.

यह सम्मेलन प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित किया गया है.

G-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले दुनिया के सबसे अमीर नेता ये हैं.

दुनिया के सबसे अमीर नेताओं की लिस्ट में टॉप पर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान हैं.

अमेरिकी मैगजीन फोर्ब्स के मुताबिक, सऊदी क्राउन प्रिंस की संपत्ति 8 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा है.

वहीं दूसरे नंबर पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन हैं.

स्पीयर्स मैगजीन के मुताबिक, इनकी संपत्ति 31 मिलियन अमेरिकी डॉलर है.

तीसरे नंबर पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का नाम आता है.

अमेरिकी मैगजीन फोर्ब्‍स के मुताबिक, बाइडेन की मौजूदा संपत्ति 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर है.

VIEW ALL

Read Next Story