लांचिंग डेट का हुआ खुलासा
रॉयल एनफील्ड ने कुछ दिन पहले अपनी नई हिमालयन 452 का फर्स्ट लुक अनवील किया था. इसकी लांचिग डेट 7 नवंबर है.

Salaam Tv Digital Team
Nov 02, 2023

पॉवर में दमदार
हिमालयन 452 में रॉयल एनफील्ड ने 452 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया है जो 39.57bhp की मैक्सिमम पावर और लगभग 40-45Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करेगा.

गियर की संख्या कार के बाराबर
हिमालयन 452 में 6 गियर आने की संभावना है. आम तौर पर बाइकों में 4 या 5 गियर ही होते हैं.

7 साल बाद हो रहा नया वर्जन लांच
रॉयल एनफील्ड ने साल 2016 में हिमालयन 411 को लॉन्च किया था, जिसके 7 साल बाद अब कंपनी ज्यादा पॉवर के साथ नई हिमालयन 452 लेकर आ रही है.

ऑफ रोडिंग करना होगा आसान
इस बाइक में कंपनी CEAT के टायर देने वाली है. फ्रंट व्हील 21 इंच तो वहीं रियर व्हील 17 इंच का होगा. जिसकी वजह से ये बाइक लद्दाख जैसे टूर के लिए बाइक लवर्स की पहली पसंद बन सकती है

नई टेक्नोलॉजी के साथ
हिमालयन 452 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर लगा है, ये ट्रिपर नेविगेशन की नई जनरेशन के साथ है, जिससे बाइक में गूगल मैप्स का फीचर मिलेगा और नेविगेट करने में आसानी होगी.

शानदार होंगे हैडलेम्प्स
रॉयल एनफील्ड की इस बाइक में uper Meteor 650 और 650 Twins LED वाले Headlamps भी दे रही है. बाइक के इंडिकेटर में LED लाइट लगी है.

डुअल चैनल ABS
कंपनी ने बाइक में डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम लगाया है. जिसके बाद हाइ स्पीड में भी सेफ ब्रेकिंग हो सकेगी.

The Final Test
कंपनी ने हाल ही में एक लेटेस्ट टीज़र जारी किया है, इस टीजर का नाम कंपनी ने दा फाइनल टेस्ट रखा है. इस टीजर के बाद बाइक लवर्स को लांचिंग डेट का बेसब्री से इंतेजार है.

VIEW ALL

Read Next Story