Urdu Shayari: पढ़ें टूटे दिल पर उर्दू के 10 बेहतरीन शेर

Siraj Mahi
Jun 26, 2024

उस वक़्त का हिसाब क्या दूँ... जो तेरे बग़ैर कट गया है

इक उम्र के बाद मुस्कुरा कर... तू ने तो मुझे रुला दिया है

मैं कश्ती में अकेला तो नहीं हूँ... मिरे हमराह दरिया जा रहा है

मर जाता हूँ जब ये सोचता हूँ... मैं तेरे बग़ैर जी रहा हूँ

कुछ खेल नहीं है इश्क़ करना... ये ज़िंदगी भर का रत-जगा है

मुसाफ़िर ही मुसाफ़िर हर तरफ़ हैं... मगर हर शख़्स तन्हा जा रहा है

ख़ुदा करे कि तिरी उम्र में गिने जाएँ... वो दिन जो हम ने तिरे हिज्र में गुज़ारे थे

आख़िर दुआ करें भी तो किस मुद्दआ के साथ... कैसे ज़मीं की बात कहें आसमाँ से हम

मैं ने समझा था कि लौट आते हैं जाने वाले... तू ने जा कर तो जुदाई मिरी क़िस्मत कर दी

VIEW ALL

Read Next Story