Seema Haider Love Story सीमा हैदर और सचिन के बारे में आजकल हर कोई जानता हैं, सीमा खुदको पाकिस्तानी बताती हैं जिन्होंने नेपाल आकर सचिन से शादी की
Sami Siddiqui
Jul 14, 2023
PubG पर हुई मुलाकात सीमा हैदर का कहना है कि उनकी सचिन से मुलाकात पब्जी गेम खेलने के दौरान हुई थी. ये मुलाकात बाद में प्रेम में तब्दील हो गई.
सीमा हैदर हैं शादीशुदा सीमा हैदर शादीशुदा हैं और उनके चार बच्चे हैं. वह अपने बच्चों को भी भारत ले आई हैं. आईये जानते हैं वह 6 चीजें जिससे सीमा हैदर पाकिस्तानी बिलकुल नहीं लगती हैं.
नमाज सीमा हैदर खुद को मुसलमान और पाकिस्तान से बताती हैं और उन्हें नमाज के नाम तक नहीं पता हैं.
उर्दू पाकिस्तान में उर्दू के शब्दों का इस्तेमाल काफी होता है, वह शुद्ध हिंदी का इस्तेमाल करती हैं. मिसाल के तौर पर वह पति-पत्नी कहती हैं हालांकि पाकिस्तान में अहलिया और शौहर कहा जाता है.
तलफ्फुज यानी Pronunciation पाकिस्तान में स,श,ज और ज़ क उच्चारण सही किया जाता है. हालांकि सीमा कई जगहों पर इसे गलत तरके से प्रोनाउंस करती नजर आ रही हैं.
बोलने के लहजा सीमा खुद को सिंध प्रांत का बताती हैं, लेकिन ना तो वह सिंधी बोल पाती हैं और ना ही उनकी बोलचाल में उस लहजे का कुछ पता लगता है.
कलमा नहीं आता इस्लाम में कलमा याद करना काफी अहम माना जाता है. खासतौर पर पहला कलमा सभी मुसलमानों को याद होता है. लेकिन सीमा हैदर वह भी नहीं जानती हैं.
पूजा करने का तरीका सीमा हैदर कहती हैं कि उन्होंने कभी पूजा नहीं की, केवल दो दिन पहले ही पूजा करना सीखा है. लेकिन वीडियो देख कर लगता है कि वह पूजा करने में एक्सपर्ट हैं.