सबसे पहले 100 ग्राम सेवई को ब्राउन होने तक भूनें. इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें.

Siraj Mahi
Jun 28, 2023


इसके बाद एक बर्तन में 1 किलो दूध गर्म करें. इसे इतना पकाएं कि ये गाढ़ा हो जाए.


गर्म दूध में ही एक चुटकी खाने वाला नारंगी रंग डालें और इसे आहिस्ता-आहिस्ता हिलाते रहें.


गर्म दूध में सिवंई डालने से पहले इस थोड़ा ठंडा कर लें.


इसके बाद इसमें भुनी हुई सिवईं डालें और इसे चलाते रहें, ताकि इसमें गिलठी न बने.


इसके बाद इसे गैस से उतार लें और इसमें 250 ग्राम चीनी डालें. इसे धीरे-धीरे हिलाते रहें.


इसके बाद इसमें 250 ग्राम खोया डालें. इसे हिलाते रहें. थोड़ी देर के बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें.


इसके बाद 10 बादाम और 10 काजू को मिक्सी में मोटा-मोटा पीस लें.


इसके बाद एक बर्तन में शीर खरोमा निकालें. इसके बाद इसे कुटे हुए काजू बादाम के साथ सर्व करें.


अब इसे अपने दोस्तों को सर्व करें और उनसे तारीफें हासिल करें.

VIEW ALL

Read Next Story