विषैले सांप दुनिया में कुल 3500 तरह के सांप पाए जाते हैं, जिनमें 6 प्रतिशत ही विषैले सांप होते हैं, जिनके काटने से इंसान की मौत हो जाती है.
Hussain Tabish
Sep 12, 2023
उबकाई सांप का काटना एक इमरजेंसी सिचुएशन होता है. सांप काटने पर मरीज में उबकाई, मुंह से लार गिरना, और आंखों के पल्कें बंद होने जैसे शुरुआती लक्षण दिखते हैं.
सिटींग पोजीशन सांप काटने का पता चलते ही शांत और स्थिर होकर बैठ जाइये. बिल्कुल न घबराएं. शरीर हिलने-डुलने से जहर तेजी से फैलने लगता है.
पायल निकाल दें मरीज के शरीर से अंगूठी, कड़ा, चेन, पायल, बाजूबंद, डोरी, या टाइट कपड़ा हर तरह के धातु और अधातु की चीज निकाल दें.
हॉस्पीटल मरीज को तुरंत एम्बुलेंस, बाइक नहीं तो साइकिल पर ही लेकर हॉस्पीटल की तरफ कूच कर जाईये. उसे चलने न दें.
कपड़ा बांध दें सांप काटे वाले स्थान के एक दो इंच उपर क्रैप बेंडेज या सूती का कपड़ा बांध दें. उसे बहुत ज्यादा टाइट भी नहीं करें. इस काम के लिए रस्सी का प्रयोग न करें. दबोइया के काटने पर कपड़ा भी न बांधें.
चीड़ा न लगाएं सांप काटने वाली जगह पर कभी भी चीड़ा न लगाएं. इससे सांप के काटने की पहचान खत्म हो जाती है और एंटीटोड लगाने में डॉक्टर को परेशानी होती है.
मोबाइल से फोटो सांप काटने वाले स्थान और संभव हो तो सांप का मोबाइल से एक फोटो क्लिक कर लें. अगर सांप पकड़ में आ गया हो, जिंदा या मुर्दा तो उसे भी अस्पताल ले जाएं.. लेकिन बेहद होशियारी से.
कुछ न खिलाएं सांप काटे हुए व्यक्ति को चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक, बियर, शराब या कोई भी पेय पदार्थ न पिलाएं.
झाड़-फूंक से रहें दूर सांप काटने पर सीधा जिले के सरकारी सदर अस्पताल, या बड़े निजी अस्पताल पहुंचे, वहां एंटीवेनम मिल जाता है. किसी भी झाड़-फूंक, ओझा या जड़ी-बूटी के चक्कर में पड़ना मरीज को मौत के मुंह में धकेल सकता है.