क्या महिला से लिपट कर दूध पी जाता है सांप; पढ़िए दिमाग घुमा देने वाले सांपों से जुड़े 10 फैक्ट्स
Siraj Mahi
Aug 22, 2023
शर्मीला जीव है सांप सांप एक बेहद शर्मीला जीव है, जो हमेशा इंसानों से बचकर रहता है. लेकिन उसका सामना होने पर वह उसे अपना शिकार या फिर अपना दुशमन समझकर धोखे से काट लेता है.
भारत में 350 तरह के सांप भारत में कुल 350 तरह के सांप पाए जाते हैं, जिनमें सिर्फ 4 सांप ही जहरीले होते हैं. भारत में सांपों को लेकर बहुत सारे अंधविश्वास और अज्ञानता फैली हुई है.
दूध और सांप सांप एक मांसहारी जीव है, वह कभी भी दूध नहीं पीता है. दूध उसके लिए जहर होता है, जिसे पीने से उसकी मौत हो सकती है. लेकिन भारत में लोग उसे दूध पिलाते हैं.
औरत से लिपटता है सांप? धामन सांप किसी महिला या गाय से लिपट कर उसका दूध नहीं पीता है. वह एक मांसहारी और विषहीन सांप है. उसके काटने से सिर्फ जख्म हो सकता है.
सांप के पास मणी सांप के पास न तो कोई मणी होती है, और न ही वह किसी मंदिर के तहखाने में खजाने की रक्षा करता है. वह सिर्फ अपने प्राणों की रक्षा करता है.
इच्छाधारी सांप कोई सांप इच्छाधारी भी नहीं होता है. जब कोई इंसान ऐसा नहीं कर सकता तो सांप क्या खाक इच्छाधारी बनेगा.
सांप का बदला सांप न तो किसी से बदला लेता है और न ही अपने साथी को मारने वालों की फोटो खींचता है. सांप का दिमाग और आंख दोनों इतने विकसित नहीं होते हैं.
बीन की धुन पर सांप सांप बीन की धुन पर भी नहीं नाचता है, क्योंकि सांप के कान ही नहीं होते हैं. वह सिर्फ अपने शरीर में नीचले हिस्से में फैले तंत्रिका तंत्र से सिर्फ जमीन की धमक महसूस करता है. सामने बीन हिलाने पर वह खतरा महसूस कर अपनी गर्दन हिलाता है.
सांप से मौत एक डेटा के मुताबिक हर साल दुनियाभर में लगभग सवा लाख लोगों की मौत होती है.