सांपों के दुश्मन हैं ये जानवर, देखते ही चीर-फाड़ डालते हैं
Siraj Mahi
Sep 03, 2023
सांप को निगलता है चील चील सांपों का बड़ा दुश्मन होता है. वह सांपों को देखते ही उनपर हमला कर देता है. चील सांपों को खाता है. वह उसे निगल लेता है.
मोर है सांप का दुश्मन मोर दिखने में काफी खूबसूरत होता है, लेकिन इसके खाने के बारे में जानकर आपको हैरानी होगी. मोर सांप खाता है. सांप उसका पसंदीदा खाना है.
सांप से चिढ़ती है गोह गोह दिखने में बड़ी छिपकली जैसा होता है. वह भी सांप को खाता है. वह जहां सांप को देखता है उससे चिढ़ता है और उसे मारकर खा लेता है.
सांप को मार देती है बिल्ली बिल्ली सांप की बड़ी दुश्मन होती है. बिल्ली सांप को खाती नहीं लेकिन उसे जहां देख लेती है उसे जिंदा नहीं छोड़ती. बिल्ली जहां पर रहती है सांप वहां भूलकर भी नहीं जाता.
कुत्ता भी नहीं छोड़ता सांप कुत्ते को भी सांप का दुश्मन माना जाता है. वह जहां भी सांप को देखता है उस पर हमला करता है और उसे पटक-पटक कर मार देता है.
सांप नेवला की लड़ाई नेवला और सांप की दुश्मनी सदियों पुरानी है. इनको अक्सर लड़ते देखा जाता है. माना जाता है कि सांप नेवला के बच्चों को खा लेता है. इसलिए इसे बचाने के लिए नेवला सांप पर हमला करता है.
सांप ही सांप का दुश्मन भारत में पाया जाने वाला सांप किंग कोबरा सबसे खतरनाक सांप होता है. इस सांप में बहुत जहर होता है. इसके अलावा इस सांप में यह खास बात है कि यह सांपो को ही खाता है. इसलिए इसे और खतरनाक बताया जाता है.
इंसानों के दोस्त सांप सांप फूड चेन का हिस्सा है. इससे पर्यावरण में संतुलन बना रहता है. इसके जहर से कैंसर और ब्रेन हैम्ब्रेज जैसी बीमारियों के लिए दवाएं बनती हैं. ये चूहों को खाकर फसल बचाते हैं.
सांप के बारे में सच भारत में कई जगह पर सांपों को दूध पिलाया जाता है. लेकिन सच ये है कि सांप कभी दूध नहीं पीता. सांप के पास मणि नहीं होती. सांप इच्छाधारी नहीं होते. बीन की धुन पर सांप कभी नहीं नाचता.