'चांदनी'
श्रीदेवी को फिल्म 'चांदनी' के लिए हमेशा जाना जाएगा. इस फिल्म से श्रीदेवी फैशन आइकन बन गई थीं.

Sabiha Shakil
Aug 13, 2023

'नगीना'
फिल्म 'नगीना' में उनके इच्छाधारी नागिन के रोल को भला कौन भूल सकता है. नगीना में उन्होंने कॉन्टैक्ट लेंस पहने थे.

'मिस्टर इंडिया'
'मिस्टर इंडिया' में हवा-हवाई बनकर श्रीदेवी ने सबका दिल जीत लिया. फिल्म का गाना काटे नहीं कटते दिन ये रात..आज भी लोगों को याद है.

'लम्हे'
'लम्हे' में उनके द्वारा निभाया गया रोल सदियों पर भारी है. फिल्म में उनकी एक्टिंग को ख़ूब वाहवाही मिली.

'चालबाज़'
फिल्म 'चालबाज़' में अंजू-मंजू का बेहतरीन रोल निभाकर श्रीदेवी ने करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया.

'ख़ुदा गवाह'
'ख़ुदा गवाह' में श्रीदेवी ने बेनज़ीर और मेंहदी बनकर फैंस पर अपना ज़बरदस्त रंग चढ़ाया.

'गुमराह'
फिल्म 'गुमराह' में श्रीदेवी ने ऐसा रोल निभाया कि वो दर्शकों के दिल में उतर गईं. ख़ास तौर पर जेल में उनकी एक्टिंग बेहद कमाल की थी.

'सदमा'
श्रीदेवी की फिल्म 'सदमा' को भूलना नामुमकिन है. उन्होंने इस फिल्म में एक मानसिक रोगी का किरदार निभाया था.

'इंग्लिश विंग्लिश'
फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में श्रीदेवी ने शशि नाम की एक ऐसी महिला का रोल अदा किया था जो अंग्रेज़ी बोलने के लिए लर्निंग क्लास में एडमिशन लेती है.

'मॉम'
फिल्म 'मॉम' में श्रीदेवी ने देवकी सबरवाल का रोल निभाया था. फिल्म को दर्शकों ने बहुत सराहा. इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को मरणोपरांत बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवार्ड मिला.

VIEW ALL

Read Next Story