'जल ही जीवन है' ये आपने कई बार सुना होगा. इससे ये पता चलता है कि शरीर के लिए पानी कितना जरूरी है.
Md Amjad Shoab
Aug 26, 2023
रोजाना एक स्वस्थ्य इंसान को कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए ताकि शरीर को डिहाइड्रेसन से बचा सकें
लेकिन आए दिन ये सुनने को मिलता है कि सुबह बिना ब्रश या दातुन किए बिना बासी मुंह पानी पीने से बहुत फायदा होता है.
तो आइये जानते हैं सुबह बासी मुंह पानी पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं.
आलस को दूर करता है डॅाक्टरों के मुताबिक आगर आप सुबह में बिना ब्रश किए बासी मुंह पानी पीते हैं तो इससे आलस दूर होता है.
सुबह के समय पानी बहुत जरूरी सुबह उठकर कम से कम एक गिलास भी पानी पी लेना चाहिए ताकि शरीर डिहाइड्रेट होने से बच सके, और पेट भी आसानी से साफ हो जाए.
कीटाणुओं से राहत सुबह बासी मुंह पानी पीने से मुंह में जमे कीटाणु साफ हो जाते हैं.
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है बासी मुंह पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है,और ये बालों को मजबूत भी करता है.
मोटापो से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद बासी मुंह पानी पीने से मोटापा और वजन दोनों को कम होता है. मोटापे से परेशान लोग सुबह नियमित तौर पर बासी मुंह पानी पीएं इससे मोटापे में कमी आएगी.
मुंह की बदबू से हमेशा लिए पाएं छुटकारा शरीर में पानी की कमी के वजह से मुंह से बदबू आने लगती है तो ऐसे में रोजाना आप सुबह बासी मुंह पानी का सेवन करने से इस समस्या से बच सकते हैं.