Stomach Bloating
ब्लोटिंग की समस्या से काफी लोग परेशान हैं. ऐसे में हम आपके लिए एक खास नुस्खा लेकर आए हैं जिसके सेवन से आपको काफी राहत मिलेगी.

Sami Siddiqui
Aug 08, 2023

हर रोज खाली पेट
ब्लोटिंग के लिए इस नुस्खे को आपको हर रोज सुबह खाली पेट पीना होगा और इसे आपको रात भर एक ग्लास में रखना होगा.

कैसे बनेगा नुस्खा?
इस नु्स्खे को बनने के लिए आपको आधा चम्मच चाय का चम्मच सौंफ, आधा चम्मच ही अजवाइन और आधा चम्मच जीरा लेना होगा.

रात भर भिगो कर रखें
इस मिश्रण को एक ग्लास पानी में रात को भिगो कर रख दें और सुबह खाली पेट इस पानी को पी लें.

आधा घंटे बाद करें सेवन
इस नुस्खे क लेने के आधा घंटे बाद खाना खाएं और इस बीच किसी चीज का सेन ना करें.

इन चीजों का रखें ध्यान
ध्यान रहे जिन लोगों को ब्लोटिंग की समस्या होती है उन्हें कैफिनेटेड ड्रिंक से परहेज करना चाहिए. जैसे, चाय, कॉफी और सोफ्ट ड्रिंक्स

खाली पेट
लंबे समय तक खाली पेट ना रहें. इससे भी ब्लोटिंग की समस्या पैदा होती है.

फायबर
डाइट में फायबर की मात्रा को बढ़ाएं. स्प्राउंट्स, चना, बाजरा और फल आदि का सेवन करें

डॉक्टर
ये नुस्खा आम जानकारी के आधार पर है. किसी भी चीज का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

VIEW ALL

Read Next Story