नाश्ते में बनाएं टेस्टी 'सूजी वेज टिक्का', बेहद आसान है रेसेपी

Siraj Mahi
Aug 28, 2023

सूजी वेज टिक्का
सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप बेसन, आधा कप सूजी और आधा कप दही डाल कर मिलाएं.

सूजी वेज टिक्का
अब इसमें एक कप पानी डाल कर घुटलियां खतम करते हुए बैटर को मिलाएं.

सूजी वेज टिक्का
बैटर सॉफ्ट होने पर एक चुटकी हींग, अधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च और दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालिए.


इसी में एक इंच बारीक कटा हुआ अदरक का टुकड़ा डालकर मसालों और को बैटर में अच्छे से मिलाएं.

सूजी वेज टिक्का
अब इसमें एक चौथाई कप हरी मटर के दाने, एक चौथाई कप छोटा-छोटा कटा हुआ फूल गोभी डालें.

सूजी वेज टिक्का
अब इसमें एक चौथाई कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च और एक चौथाई कप बारीक कटे हुए गाजर डालिए.


अब इसमें एक चम्मच नमक, दो चम्मच हरा धनिया और सवा कप पानी डाल कर अच्छे से मिलाकर 10 मिनट के लिए रख दीजिए.

सूजी वेज टिक्का
अब इस बैटर को पहले तेज आंच पर पकाएं और थोड़ी देर धीमी आंच पर पकाएं.

सूजी वेज टिक्का
बैटर गाढ़ा होने पर एक दूसरे बर्तन में निकालिए और बराबर करके थोड़ी देर रख दीजिए.

सूजी वेज टिक्का
जब ये सेट हो जाए तो इसे पीस में काट कर एक-एक करके तेल में फ्राई कर लें.

VIEW ALL

Read Next Story