फिर तेरी कहानी याद आई सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी डेथ एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह को किया याद
Sabiha Shakil
Jun 14, 2023
एक्ट्रेस ने किया याद-काश, तुम होते रिया चक्रवर्ती ने एक इमोशनल पोस्ट करते हुए उन्हें याद करते हुए लिखा-काश, तुम होते.
सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी बरसी बॉलीवुड के उभरते कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.
रिया ने थ्रोबैक वीडियो किया शेयर एक्ट्रेस ने सुशांत के साथ एक प्यारा थ्रोबैक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में रिया और सुशांत रोमांटिक वेकेशन का आनंद लेते नज़र आ रहे हैं.
रिया को डेट कर रहे थे सुशांत सुशांत सिंह राजपूत ने जब सुसाइड की तो उस समय रिया और सुशांत एक दूसरे को डेट कर रहे थे.
कई बार सामने आया रिया का नाम सुशांत की ख़ुदकुशी के लिए कुछ लोग रिया को ही वजह बता रहे हैं. इस मामले में उनका नाम कई बार सामने आया.
ड्रग सप्लाई का लगा इल्ज़ाम सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार किया था और उन पर ड्रग सप्लाई करने का इल्ज़ाम लगा था.
अदाकारा ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी लोगों ने रिया को काफी ट्रोल किया, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया और फिल्मों से भी दूरी बना ली.
रिया को किया ट्रोल रिया के वीडियो पर कमेंट कर एक यूज़र ने लिखा, 'क्यों ढोंग करती हो तुम'. यानि अब भी लोग रिया को क़ुसूवार मान रहे हैं.
रिया का करियर पटरी पर लौटा सुशांत की ख़ुदकुशी के तीन साल बाद रिया का फिल्मी करियर पटरी पर वापस लौट रहा है.