सुशांत ने टेलीविज़न से फिल्मों तक का सफ़र तय किया सुशांत सिंह राजपूत ने टेलीविज़न से फिल्मों तक का सफ़र कामयाबी के साथ पूरा किया. बहुत कम उम्र में सुशांत ने अपनी अलग पहचान बनाई.
Sabiha Shakil
Jun 14, 2023
21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ जन्म सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था. बचपन से ही सुशांत में कुछ कर गुज़रने का जज़्बा था.
टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से मिली पहचान टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से सुशांत सिंह राजपूत को बेहद पॉपुलैरिटी हासिल हुई. सीरियल में उनके अपोज़िट अंकिता लोखंडे ने काम किया था.
काई पो छे' से फिल्मों में रखा क़दम फिल्मों में सुशांत राजपूत को पहला ब्रेक 2013 में आई 'काई पो छे' से मिला था. सुशांत के करियर की पहली फिल्म है. इस फिल्म के साथ ही सुशांत ने फिल्मों में कदम रखा था.
'पीके' में अनुष्का शर्मा के साथ किया काम साल 2014 में आई फिल्म 'पीके' में उनके साथ अनुष्का शर्मा की जोड़ी को ख़ासा पसंद किया गया. फिल्म काफी हिट साबित हुई.
एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी से मिली शोहरत 2016 में आई फिल्म एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी, जिसने उन्होंने क्रिकेटर एमएस धोनी का किरदार अदा करके सबका जीत लिया. इस फिल्म से उन्हें बहुत शोहरत मिली थी.
फिल्म 'केदारनाथ' में निभाया मुस्लिम किरदार फिल्म 'केदारनाथ' में उन्होंने मुस्लिम युवक का रोल निभाया था, जिसे एक हिंदू लड़की से प्यार हो जाता है. फिल्म ने सारा अली ख़ान लीड रोल में नज़र आईं.
'छिछोरे' में ख़ुदकुशी को बताया था बेमतलब फिल्म 'छिछोरे' को सुशांत के फैंस याद करके रो पड़ते हैं. इस फिल्म में सुशांत ने बताया था, 'आत्महत्या किसी भी परेशानी का हल नहीं है. हमें लड़ना चाहिए'.
14 जून 2020 को सुशांत ने की आत्महत्या 14 जून 2020 को सुशांत ने मुंबई के ब्रांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उनके आत्महत्या की ख़बर ने सबको हिला कर रख दिया.
बहन ने लिखा भावुक पोस्ट सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी के मौक़े पर उनकी बहन ने भावुक पोस्ट करते हुए लिखा, मैं हर पल आपको याद करती हूं.