दाल-चावल के साथ बनाएं 'तवा फ्राई बैंगन चिप्स', कंप्लीट होगा खाना

Siraj Mahi
Sep 03, 2023

तवा फ्राई बैंगन चिप्स
सबसे पहले दो मीडियम साइज के बैंगन को पतले-पतले चिप्स में काट लें.

तवा फ्राई बैंगन चिप्स
इसके बाद एक कटोरे में एक चम्मच धनिया पाउडर और एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं.

तवा फ्राई बैंगन चिप्स
अब इसी में एक चम्मच मिर्च पाउडर और आधा चम्मच नमक मिला लें.

तवा फ्राई बैंगन चिप्स
इसी मिश्रण में 4-5 चम्मच कॉर्न फ्लोर, एक चुटकी खाने वाला औरेंज कलर और एक चम्मच गरम मसाला मिला लें.

तवा फ्राई बैंगन चिप्स
अब इस मिश्रण में आधा कप पानी डालें और इन सबको अच्छे से मिला लें.

तवा फ्राई बैंगन चिप्स
अब एक तवा पर दो चम्मच तेल डालें और उसे गर्म करें. अब इसमें एक-एक करके बैगन की चिप्स को मिश्रण में डुबा-डुबा कर डालें.

तवा फ्राई बैंगन चिप्स
मिश्रण में डूबी हुई बैगनी को मीडियम आंच पर अच्छे से ब्राउन होने तक पका लें.

तवा फ्राई बैंगन चिप्स
अब इसे एक बर्तन में निकाल लें. इस हल्का-हल्का चाट मसाला छिड़क लें.

तवा फ्राई बैंगन चिप्स
आप चाहें तो तवा फ्राई बैंगन चिप्स को चाय के साथ स्नैक के तौर पर खाएं या फिर दाल चावल के साथ खाएं.

VIEW ALL

Read Next Story