Teeth Cavities हर कोई चाहता है कि दांत हमेशा हेल्दी रहें और आपको कहीं किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो.
Salaam Tv Digital Team
May 23, 2023
कैविटी दुर्गंध और दर्द दातों में कैविटी होने से ना सिर्फ मुंह में दुर्गंध की समस्या होती है बल्कि दर्द भी रहने लगता है.
ऐसे में हम आपके लिए कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं जिनके जरिए आप दातों की समस्या से बच सकते हैं. तो चलिए जानते हैं
ऐसे किया करें ब्रश रोजाना दो वक्त ब्रश करें. सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले ब्रश किया करें. इससे मुंब में बैक्टीरिया नहीं पनपेंगे
ब्रश के साथ ये चीज जरूरी फ्लोसिंग किया करें, ये गमलाइन के नीचे फंसी गंदगी को हटाने का काम करती है. अकसर वही टूथ ब्रश नहीं पहुंच पाता है.
मीठा है दातों के लिए जहर मीठा खाने के बाद कुल्ला किया करें. रात को अगर आप मीठा खाते हैं तो ब्रश करते सोया करें
डेंटिस्ट से नियमित चेकअप ओरल हेल्थ को अच्छा बनाए रखने के लिए नियमित तौर पर डेंटिस्ट के पास जाएं, अगर कोई समस्या हो उसे शुरूआत में ही ठीक किया जा सके.
धूम्रपान है घातक धूम्रपान और तंबाकू का सेवन आपके दातों के लिए जहर के माफिक है. इसके सेवन से बचना चाहिए. ये मुंह से जुड़ी बीमारियों का अहम कारण बनता है.