उत्तर प्रदेश भारत में उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला राज्य है. 2011 की जनगणना के मुताबिक इस प्रदेश में मुस्लिमों की जनसंख्या लगभग 4 करोड़ है.
Tauseef Alam
Aug 22, 2023
पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल मुस्लिम आबादी के मामले में दूसरे नंबर पर है. 2011 जनगणना के मुताबिक यहां मुस्लिमों की जनसंख्या लगभग 2.5 करोड़ है.
बिहार मुस्लिम आबादी के मामले में बिहार देश में तीसरे स्थान पर है. 2011 की जनगणना के मुताबिक बिहार में मुस्लिमों की जनसंख्या 1.75 करोड़ है.
महाराष्ट्र इस मामले में महाराष्ट्र चौथे स्थान पर है. 2011 की जनगणना के मुताबिक महाराष्ट्र में मुस्लिमों की आबादी 1.06 करोड़ है.
असम मुस्लिम आबादी के मामले में असम पांचवें स्थान पर है. 2011 की जनगणना के मुताबिक असम में मुस्लिमों की जनसंख्या 1.06 करोड़ है.
केरल केरल छठे स्थान पर है. 2011 की जनगणना के मुताबिक केरल में मुस्लिमों की जनसंख्या 88 लाख है.
जम्मू-कश्मीर मुस्लिम आबादी के मामले में जम्मू-कश्मीर सांतवें स्थान पर है. 2011 की जनगणना के मुताबिक जम्मू कश्मीर मुस्लिमों की जनसंख्या 85.67 लाख है.
कर्नाटक कर्नाटक आठवें स्थान पर है. यहा मुस्लिमों की आबादी 78.93 लाख है.
राजस्थान मुस्लिम आबादी के मामले में राजस्थान 9वें स्थान पर है. राजस्थान में मुस्लिमों की जनसंख्या 62 लाख है.
गुजरात गुजरात 10वें स्थान पर है. 2011 की जनगणना के मुताबिक गुजरात में मुस्लिमों की जनसंख्या 58 .46 लाख है.