एक उम्र के बाद जब भी घर में शादी की बात चलती है, तो कई लोग शादी को फिजूल समझते हैं. लेकिन शादी जीवन का एक अहम हिस्सा है. सही उम्र में शादी करने के कई फायदे हैं. आइए जानते हैं.
Tauseef Alam
May 02, 2024
एक रिसर्च के मुताबिक, ज्यादा और मध्यम उम्र में शादी करने के बाद कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
30 के बाद पुरुषों और महिलाओं में बड़े हार्मोनल बदलाव आते हैं. जिससे जच्चा और बच्चा दोनों को समस्या हो सकती है.
कम उम्र में शादी करने से आप पर परिवार का भरण-पोषण का जोर पड़ता है. जिसकी वजह से आप करियर में बेहतर कर पाते हैं.
कम उम्र में शादी करने से पति और पत्नी के बीच गहरा संबंध स्थापित होता है. जिससे तलाक के चांसेस भी कम हो जाते हैं.
बढ़ती उम्र के साथ आपकी जिंदगी की उतार-चढ़ाव को समझने वाला एक इंसान मिल जाता है, जिससे डिप्रेशन में जाने की संभावना कम हो जाती है.
सही उम्र में शादी करने के बाद सेक्स लाइफ भी बेहतर हीती है. शादी से पहले सेक्स लाइफ को लेकर लोगों के मन डर बना रहता है, जो अमूमन समाज में आमतौर पर एक्सेप्ट नहीं किया जाता है.
जैसे की अमूमन 30 की उम्र में शादी करने के बाद महिलाओं की फर्टिलिटी कम होने लगती है. ऐसे में फैमिली प्लानिंग करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वहीं, सही उम्र में शादी करने के बाद इन परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है.
कम उम्र में शादी करने के बाद शख्स 30 से 35 के उम्र में ज्यादातर चीजें एक्सप्लोर कर लेता है. ऐसे में जब लेट से शादी होती है, आप पार्टनर के साथ ज्यादातर चीजें एक्सप्लोर नहीं कर पाते हैं.
अगर सही उम्र में आप शादी नहीं कर पाते हैं, तो ऐसे में आपके पास बहुत ज्यादा ऑप्शन नहीं रह जाते हैं. ऐसे में कई बार शख्स को मजबूरी में अपना पार्टनर को चुनना पड़ता है.
कम उम्र में शादी करने से आप आपने पार्टनर के लिए अच्छे से ढल जाते हैं. उम्र ज्यादा होने पर इंसान अपने उसूलों को लेकर ज्यादा सख्त हो जाता हैं, ऐसे में पार्टनर के लिए ढलना काफी मुश्किल हो जाता है.
देश में कानूनी तौर पर शादी करने की उम्र लड़कियों के लिए 18 साल, जबकि लड़कों के लिए 21 साल निर्धारित की गई है.
Disclaimer ये जानकारी रिलेशनशिप एक्सपर्ट से ली गई है.