मूल्यांकन
रोजाना 15 मिनट अपना मूल्यांकन करें कि अबतक जो किया वह गलत था या सही, गलत को जीवन में नहीं दोहराएं.

Tauseef Alam
Sep 29, 2023

भीड़
भीड़ के रास्ते पर कभी मत चलिए, अपना रास्ता खुद बनाइए और अपने लक्ष्य को हासिल कीजिए.

दीपक
हमेशा कीचड़ में कमल की तरह जिंदगी जीने की कोशिश करें, दुनिया में रहते हुए भी पहले अपने अंदर के दीपक को जलाएं, फिर दूसरों के.

शख्स
हमेशा सीखने वाला बनिए, किसी भी शख्स से किसी भी वक्त, कुछ भी अच्छी चीजें सीखने की कोशिश कीजिए.

वालिद
अपने वालिद का दिल सपनों में भी न दुखाएं, क्योंकि माता-पिता की दुआ खुदा की नेमत है.

खुशी
हमेशा खिले रहो और फलों की तरह प्यार, खुशी और अच्छें विचारों की सुगंध फैलाओं.

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के प्रति कभी लापरवाही न बरतें, क्योंकि स्वास्थ्य ही शरीर का गहना है, अगर स्वास्थ्य खराब हो जाए तो सबकुछ नर्क बन जाता है.

मानवता
खुदा ने जाति और मजहब नहीं बनाया है, इसलिए सिर्फ मानवता और मजहब अपनाइए और हमेशा इंसान बनने की कोशिश कीजिए.

धार्मिक
आंख बंद करके दकियानूसी रीति-रिवाजों और रूढ़िवाद का पालन न करें. सिर्फ धार्मिक न होकर अध्यात्मिक बनने की कोशिश करें.

गुनाह
इस दुनिया में हमारे गुनाहों से कोई भी मुक्ती नहीं दिला सकता, जो हम बोएगें वहीं काटेंगे, इसलिए कुछ अच्छा काम कीजिए.

पैसा
पैसा जीवन का लक्ष्य नहीं है, यह सिर्फ एक साधन है, इसलिए पैसे की बजाए अच्छे कर्मों के अपने बैंक बैलेंस को बढ़ाने का प्रयास करें, क्योंकि मौत के बाद अपने कर्मों के अलावा कुछ भी नहीं ले जा सकते हैं.

VIEW ALL

Read Next Story