रिलेशनशिप में होती हैं ये 5 स्टेज, इस फेज में रहता है सबसे ज्यादा खतरा

Reetika Singh
Jun 12, 2024

उतार-चढ़ाव का सामना
एक रिश्ते में आने के बाद कपल एक साथ कई उतार-चढ़ाव का सामना करते हैं. रिलेशनशिप में प्यार बने रहे इसके लिए कपल हर मुमकिन कोशिश भी करते हैं.

इक्वल एफर्ट
किसी भी रिश्ते में हमेशा प्यार नहीं होता, लड़ाईया भी होती हैं. ऐसे में रिश्ते को मजबूत करने के लिए दोनों व्यक्ति को इक्वल एफर्ट डालने की जरूर होती है.

रिलेशनशिप में 5 स्टेज
रिलेशनशिप में 5 स्टेज होते हैं. हर व्यक्ति को इन स्टेज के बारे में जानने चाहिए ताकि परेशानी होने पर एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहें.

हनीमून स्टेज
रिलेशनशिप की शुरूआत को हनीमून स्टेज कहते हैं, ये 6 महीने तक चलता है. इस फेज को फ्यूचर का रोडमैप कह सकते हैं. इसमे लोग एक-दूसरे को समझते की कोशिश करते हैं. इस फेज में एक-दूसरे की आदतें, पसंद-नापसंद, स्वभाव सबकुछ सामने आती है.

मून लैंडिंग स्टेज
इसके बाद मून लैंडिंग स्टेज आता है, जो कि 2 साल तक चलता है. इसमे सब कुछ नया-नया लगता है. कपल रोमांटिक होते हैं. इस स्टेज में साथ धूमना-फिरना, बातें करना, एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने का मन होता है.

इमोशनल स्टेज
इस फेस में एक-दूसरे के साथ रहने की आदत हो जाती है. डेली लाइफ की चुनौतियों का सामना कपल साथ करने लगते हैं. एक-दूसरे की खुशी के लिए कंप्रोमाइज भी करते हैं. एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं.

कमिटमेंट स्टेज
रिलेशनशिप में 2 साल बाद आता है कमिटमेंट स्टेज. इस फेज में रिलेशनशिप की शुरूआती स्पार्क खत्म हो जाते हैं. कपल का एक-दूसरे के लिए फिजिकल अट्रैक्शन कम होने लगता है. इस स्टेज में प्यार का असली टेस्ट होता है, यहां एक-दूसरे के लिए की गई कमेटमेंट ही काम आती है.

मैच्योर रिलेशनशिप
ये स्टेज रिलेशनशिप के पांच साल बाद शुरू होता है. इसमें कपल एक-दूसरे को पूरी तरह से स्वीकार कर लेते हैं. साथ ही एक-दूसरे के लिए सहारा बन जाते हैं.

VIEW ALL

Read Next Story