ये है दुनिया की सबसे खूबसूरत और बड़ी मस्जिदें, जिसका हर मुसलमान करना चाहता है दीदार

Tauseef Alam
Aug 19, 2023

मस्जिद अल-हरम
इस्लाम धर्म की सबसे महत्वपूर्ण और साढ़े तीन लाख वर्गमीटर में फैली दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद है.

पैगंबर मस्जिद, मदीना
मक्का की अल हरम मस्जिद के बाद मदीने की मस्जिद इस्लाम का दूसरी सबसे पवित्र स्थल है. इस मस्जिद में 6 लाख लोग एक साथ नमाज अदा कर सकते है.

अल-अक्सा मस्जिद
अल-अक्सा मस्जिद 5000 जगहों के साथ दुनिया की छोटी मस्जिदों में शुमार है. यह इस्लाम की तीसरी सबसे महत्वपूर्ण मस्जिद है.

जुमा मस्जिद, मॉस्को
मॉस्को में यूरोप की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक जुमा मस्जिद है. इस मस्जिद में दस हजार लोग एक साथ नमाज अदा कर सकते है.

हसन मस्जिद, कासाब्लांका
यह अटलांटिक सागर तट पर बनी मस्जिद का नाम मोरक्को के पूर्व शाह हशन द्वितीय के नाम पर है. इसकी 210 मीटर ऊंची मीनार मस्जिदों में विश्व रिकॉर्ड बनाती है.

शेख जायद मस्जिद, अबू धाबी
यह दुनिया की 8वीं सबसे बड़ी मस्जिद है. यह 224 मीटर लंबे और 174 मीटर चौड़े इलाके पर बनी है. मुख्य गुबंद का व्यास 32 मीटर है जो विश्व रिकॉर्ड है.

जामा मस्जिद, दिल्ली
मुगल सम्राट शाह जहां द्वारा बनवाई गई जामा मस्जिद दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी मस्जिद है. यहां 25 हजार लोग एक साथ नमाज पढ़ सकते है.

रोम मस्जिद
कैथोलिक धर्म की राजधानी कहे जाने वाले रोम में भी एक विशाल मस्जिद है. यह यूरोप की सबसे बड़ी मस्जिद होने का दावा करती है.

अखमत कादिरोव मस्जिद, ग्रोज्नी
यह मस्जिद भूतपूर्व मुफ्ती और चेच्न्या के राष्ट्रपति रहे कादिरोव के नाम पर बनी है. इसे 2008 में आम लोगों के लिए खोला गया.

VIEW ALL

Read Next Story