अजय देवगन अजय देवगन फिल्म शिवाय में खुद से करीब 20 साल छोटी एक्ट्रेस एरिका के साथ काम किया. इस फिल्म में दोनों ने सारी हदें पार कर दी थी. फिल्म में कई सारे हॉट सीन थे, जो उन दोनों ने काफी बेहतर तरीके से निभाया. जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था, खास कर के एरिका को लोगों ने अपना दिल दे दिया.
Zee News Desk
Jun 28, 2023
विनोद खन्ना फिल्म 'दयावान' में विनोद खन्ना ने अपने से 21 साल छोटी एक्ट्रेस यानी माधुरी दीक्षित के साथ रोमांस किया था. इतना ही नहीं एक सीन में विनोद और माधुरी ने एक दूसरे को किस भी किया था.इस सीन के चर्चे आज तक होते हैं.
अमिताभ बच्चन अमिताभ ने एक नहीं बल्कि कई कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ पर्दे पर रोमांस किया है. 'निशब्द' में जिया खान के साथ जो उनसे लगभग 44 साल छोटी हैं. उनके साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर किया इसके अलावा फिल्म 'चीनी कम' में तब्बू के साथ इनका रोमांस देख कर लोग हैरान हो गए थे.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में खुद से लगभग 28 साल छोटी एक्ट्रेस 'अवनीत कौर' के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. फिल्म में एक साथ दोनों किस करते हुए भी नजर आ रहे हैं. नवाजुद्दीन को लोगों ने इसपर काफी ट्रोल भी किया है.
.जितेंद्र अपने से 21 साल छोटी श्रीदेवी के साथ पर्दे पर रोमांस किया और इनकी जोड़ी लोगों को काफी पसंद भी आई थी. लोग इनकी जोड़ी को एक साथ देखना भी चाहते हैं. इन दोनों ने एक साथ कई फिल्में की जैसे 'हिम्मतवाला', 'तोहफा',
सलमान खान भाईजान ने भी अपने से काफी कम उम्र वाली एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर किया है. जैसे 'दबंग' में सोनाक्षी सिन्हा के साथ जो उनसे करीब 21 साल छोटी हैं. राधे' में 27 साल छोटी दिशा पटानी के साथ फिल्में की हैं.
आमिर खान मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी इसमें कैसे पीछे रह सकते हैं फिल्म 'गजनी' को कोई कैसे भुला सकता है. लोगों को यह मूवी काफी अच्छी लगी थी असिन और आमिर की जोड़ी को भी लोगों ने काफी पसंद किया था, हालांकि असिन आमिर से करीब 20 साल छोटी हैं.
धर्मेंद्र अपने से करीब 28 साल छोटी उम्र की अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ कई फिल्मों में रोमांस करते नजर आए जिनमें 'फरिश्ते','नाका बंदी','सोने पे सुहागा' 'सल्तनत' और 'जानी दुश्मन' शामिल हैं
शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने भी एक नहीं कई कम उम्र वाली हीरोइन के साथ रोमांस किया है. 'रब ने बना दी जोड़ी' में अपने से 22 साल छोटी अनुष्का शर्मा के साथ काम किया साथ ही 'ओम शांति ओम' में भी दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते देखा गया जो उनसे 21 साल छोटी है.
अक्षय कुमार खिलाड़ी कुमार इसमें कैसे छुट सकते हैं. फिल्म पृथ्वीराज में अक्षय कुमार के साथ उनसे लगभग 30 साल छोटी एक्ट्रेस और मिस यूनिवर्स मानुषी छिल्लर ने रोमांस किया था. फिल्म तो उतनी अच्छी नहीं चली, लेकिन जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था. इसके अलावा अतरंगी रे में अपने से 28 साल छोटी उम्र की एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ फिल्म किया था.